पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • शहीद बाबू लाभ सिंह नगर से 8 साल की बच्ची का अपहरण

शहीद बाबू लाभ सिंह नगर से 8 साल की बच्ची का अपहरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद बाबू लाभ सिंह नगर से 9 अप्रैल को संदिग्ध हालात में लापता हुई 8 साल की भारती का कोई सुराग नहीं मिला है। बेटी न मिलने के कारण वीरवार शाम मां रेखा ने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज करके जांच शुरू की है। एसएचओ सुखविंदर सिंह ने कहा कि बच्ची के बारे सभी थानों में जानकारी भेज दी है, मगर अब तक कोई इनपुट नहीं मिली है।

शहीद बाबू लाभ सिंह नगर की गली नंबर-6 की रहने वाली रेखा ने कहा कि उसके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी 12 साल की भावना है। जबकि भारती और तरुण जुड़वा हैं। सोमवार शाम करीब 4 बजे वह गैस बुकिंग करवाने घर से गई थी। तब बेटी घर के बाहर खेल रही थी। एक घंटे बाद लौटी तो वो वहां नहीं थी। परिवार व मोहल्ले के लोगों के साथ उसने बेटी की तलाश की, मगर तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।

भारती

खबरें और भी हैं...