शॉपकीपर्स ने भंगड़ा डाल सेलिब्रेट की बैसाखी
जालंधर | मॉडल टाउन शॉपकीपर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शुक्रवार को भंगड़ा डाल बैसाखी का त्यौहार सेलिब्रेट किया। प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए एसोसिएशन की ओर से सभी को अपने सदस्यों के बारे में जानकारी दी। बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए पंजाबी गीतों पर गिद्दा व भंगड़ा पेश किया। सभी सदस्यों ने त्योहार को सेलिब्रेट करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाते हुए विभिन्न तरह की एक्टिविटी की। यहां पर चेयरमैन लखबीर सिंह लाली, वाइस चेयरमेन भूपिंदर सिंह, प्रधान अनिल अरोड़ा, वाइस प्रधान सुखबीर सुखी, सीनियर वाइस प्रधान हनी कक्कड़, जनरल सेक्रेटरी जीएस नागपाल, सेक्रेटरी जसवंत सिंह, ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी अमनप्रीत सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी राजीव दुग्गल, कोषाध्यक्ष सुरिंदर सिंह, लीगल एडवाइजर अवनीत सिंह, मीडिया इंचार्ज रमेश लखनपाल व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अमन सिंह, रमेश लखनपाल, जीएस नागपाल, सुरजीत सिंह
एसीपी समीर वर्मा, बिमलकांत
अनिल अरोड़ा व हनी
अमरप्रीत सिंह व भुपिंदर