पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • बैसाखी पर आज प्राचीन ब्रह्म अखाड़े में होंगे कुश्ती मुकाबले

बैसाखी पर आज प्राचीन ब्रह्म अखाड़े में होंगे कुश्ती मुकाबले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दर्शी पहलवान ने कहा, युवाओं को स्पोर्ट्स से जोड़ने के लिए हर साल मेला कराया जाता है।

जालंधर | श्री देवी तालाब मंदिर में जेठु मल तारा चंद प्राचीन ब्रह्म अखाड़े में कुश्ती मुकाबले करवाए जाएंगे। इसे लेकर शुक्रवार को हुई मीटिंग में उस्ताद दर्शी पहलवान, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, श्री महाकाली मंदिर के ट्रस्ट प्रधान अविनाश पंडित ने शिरकत की। मीटिंग में बताया कि आज बैसाखी के उपलक्ष्य में कुश्ती मुकाबले करवाए जाएंगे। इसमें जालंधर के सभी अखाड़ों से पहलवान पहुंचेंगे। मेले में मंच संचालन सुरिंदर बिल्ला करेंगे। दर्शी पहलवान ने कहा कि युवाओं को स्पोर्ट्स से जोड़ने के लिए हर साल मेला करवाया जाता है।

इसमें पहलवानों की कुश्तियां भी करवाई जाती हैं। इस मौके पर पवन नेगी, चंद्र मोहन चड्‌डा, राकेश काला, बिट्‌टू चौधरी, जतिंदर चोपड़ा, नितिन पुरी, नरिंदर, नितिन दत्ता, अजय चोपड़ा, जय महेंद्रू, वीरू महेंद्रू, संदीप शर्मा, संजीव चोपड़ा, मुकेश बाहरी, दिनेश जोशी, अमन शर्मा, अमोल चड्ढा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...