नेशनल स्कूल हॉकी गेम्स 23 अप्रैल से, तैयारियां शुरू
डिप्टी डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन ने मीटिंग कर हॉकी मैदानों का जायजा लिया।
जालंधर | पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से शहर में 23 अप्रैल से 63वीं नेशनल स्कूल हॉकी गेम्स करवाई जा रही हैं। इसे लेकर शुक्रवार को डिप्टी डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन पंजाब जसपाल सिंह ने दोआबा खॉलसा स्कूल लाडोवाली रोड में मीटिंग कर हॉकी मैदानों का जायजा लिया।
23 अप्रैल से शुरू हो रही नेशनल चैंपियनशिप में अंडर-19 लड़के व लड़कियों की देशभर के स्कूलों से टीमें हिस्सा लेंगी।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह बाठ, उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल अवस्थी, प्रिंसिपल हरमेश लाल घेड़ा, जनरल सेक्रेटरी जिला जालंधर टूर्नामेंट कमेटी, प्रिंसिपल सतपाल, प्रिंसिपल बरजिंदर कौर, गुरिंदर सिंह संघा, हरिंदर सिंह संघा और अमरिंदर सिंह प्रिंस मौजूद रहे।