पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • बर्ल्टन पार्क में आज से होंगे दो दिवसीय क्रिकेट ट्रायल

बर्ल्टन पार्क में आज से होंगे दो दिवसीय क्रिकेट ट्रायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर

जिला जालंधर क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आज क्रिकेट ट्रायल शुरू होंगे। जेडीसीए के सीनियर उप-प्रधान राकेश राठौर व सेक्रेटरी सुरजीत रॉय बिट्‌टा ने बताया कि इन ट्रायल के लिए चयन समिति का गठन किया गया है। क्रिकेट बदलते स्वरूप में सिर्फ शारीरिक फिटनेस तक ही सीमित नहीं रह गया है बल्कि एक स्वर्णिम भविष्य उपलब्ध करवाने का मार्ग भी बन गया है।

हरभजन सिंह, विक्रम राठौर, राहुल वैंकी व मंदीप सिंह ने भी इसी अकादमी से क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग हासिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन किया है। सेक्रेटरी सुरजीत राय बिट्टा ने कहा कि खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

14 अप्रैल को अंडर-19, अंडर-23 व सीनियर आयु वर्ग में खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे। अंडर-19 आयु वर्ग में 1 सितंबर 2000 व अंडर-23 आयु वर्ग में 1 सितंबर 1996 या उसके बाद जन्में खिलाड़ी भाग लें सकते हैं। 15 अप्रैल रविवार को अंडर-14 व अंडर-16 वर्ग में खिलाड़ियों के ट्रायल करवाए जाएंगे। अंडर-14 आयु वर्ग में 1 सितंबर 2005 व अंडर-16 आयु वर्ग में 1 सितंबर 2003 या उसके बाद जन्में खिलाड़ी भाग लें सकते हैं। ट्रायल सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे।

खबरें और भी हैं...