हादसे के बाद भगत सिंह काॅलोनी के कुएं कवर करने का काम शुरू
पार्षद सुशील विक्की कालिया की अध्यक्षता में निगम टीम ने शुरू करवाया गया। - भास्कर
सिटी रिपोर्टर | जालंधर
भगत सिंह काॅलोनी के डिस्पोजल में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने कुएं को चारों तरफ से कवर करने करने का काम शुरू किया है। बुधवार को दोनों कुओं का काम विधायक बावा हैनरी के निर्देशानुसार इलाका पार्षद सुशील विक्की कालिया की अध्यक्षता में निगम टीम ने शुरू करवाया।
सुशील विक्की कालिया ने बताया को जो अनहोनी पूर्व पार्षद कस्तूरी लाल के पोते के साथ हुई, वो भविष्य में किसी के साथ न हो। दोनों डिस्पोजल कुएं कवर करवाने शुरू करवा दिए हैं।
इस मौके पर जेई अमित, राजेश कुमार राजू, मनहर, अवतार सिंह, विनोद कुमार, मनीष, गुरमीत कौर व अन्य इलाकावासी मौजूद रहे।