पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘इश्क रिमिक्स’ में दिखा 21वीं सदी का प्यार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | युवा थिएटर की ओर से केएल सहगल पंजाबी रंग उत्सव 2018 के आखिरी दिन ‘इश्क रिमिक्स’ नाटक पेश किया। नाटक को अंकुर शर्मा ने निर्देशित किया है। इसका लेखन दविंदर गिल ने किया। इसमें 21वीं सदी के प्यार को दिखाया गया। नाटक में कैनेडा से आया रांझा, हीर से रिश्ते को मना कर देता, क्योंकि वह अनपढ़ है। उसे साहिबा पसंद आ जाती है। मिर्जा जमीनदार होता है, आधी जमीन बैंक के पास गिरवी और बाकी पर भाइयों के साथ कोर्ट केस होता है। साहिबा मिर्जा से प्यार करती हैं, लेकिन रांझा की दौलत के लिए शादी करने का मन बना लेती है। मिर्जा रांझा-साहिबा की शादी में आता है, तो साहिबा उस पर बंदूक तान कर कहती है कि तेरे पास कुछ नहीं है। इतने में साहिबा का भाई मिर्जा को गोली मार देता है। आज की सदी में सच्चा प्यार न रहकर मटीरियलिस्टिक बन गया है। नाटक में विशेष अरोड़ा ने मिर्जा, चाहत ने रांझा, शायना बत्तरा ने साहिबा, मोहनी ने हीर, हरजीत सिंह ने खीवा खान ने विक्रम ने मुख्य किरदार अदा किए हैं।

नाटक को अंकुर शर्मा ने निर्देशित किया है। - भास्कर

खबरें और भी हैं...