पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएम के आने पर 2 दिन रही सफाई, फिर वही हाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह डेविएट आए तो निगम ने बल्टर्न पार्क के अंदर बने कूड़े के डंप की सफाई दो दिन पहले ही करवा दी थी। दुकानदारों ने कहा कि दो दिन सफाई रहने के कारण इलाके में बदबू और गंदगी से राहत मिली थी। जैसे ही कैप्टन साहिब वापिस गए गंदगी का ढेर वैसे का वैसा लगा दिया गया।

दुकानदारों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग की है कि वो समय-समय पर इलाके में अाते रहें ताकि डंप की सफाई होती रहे और गंदगी से छुटकारा मिले। कबीर नगर के बल्टर्न पार्क के बाहर बना कूड़े का डंप दिन ब दिन दुकानदारों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। डंप के साथ वाली दुकानों में सारा सारा दिन ही बदबू रहती है। परेशान दुकानदार अपनी दुकानें तक बेचने को मजबूर हो गए हैं।

फॉर्मेलिटी

गंदगी से परेशान दुकानदार बोले, कैप्टन साहब रोज आएं जालंधर, आपके आने बदबू से मिलती है राहत

दुकानदार बोले, प्रशासन को लिखित में कर चुके हैं शिकायत

सुनवाई नहीं कर रहा निगम

पब्लिक स्पीक

राजेश

राजन

अमित कुमार मीता

लक्की सहगल

दुकानदारों ने कहा कि इस बारे में कई बार प्रशासन को लिखित में और मिलकर भी बातचीत की गई है कि डंप को इलाके से हटाया जाए पर कोई सुनवाई नहीं हुई। दुकानदार राजेश कुमार अरोड़ा ने कहा कि दुकानदारी करना मुश्किल हो गया है। सारा दिन बदबू के कारण बुरा हाल है। प्रशासन को चाहिए कि वो रिहायशी इलाके से डंप हटाए। लक्की सहगल ने बताया कि जब मुख्यमंत्री आए थे तो निगम कर्मियों ने सफाई की थी। दो दिन की बजाय हमेशा के लिए सफाई क्यों नहीं की जाती। वहीं, इलाकावासी अमित कुमार मीता ने बताया कि इलाके में दो दो डंप बने हुए हैं। उनके घर के बिल्कुल पास ही कूड़े का ढेर है। इसे हटाने के लिए कई बार पार्षद से कहा है। कबीर नगर में गली नंबर 8 में रहने वाले राजन ने बताया कि एक डंप बल्टर्न पार्क में बना है तो दूसरा कबीर नगर में उनकी गली के सामने। निगम कर्मचारियों द्वारा गली के बाहर लगे कूड़े के ढेर नहीं हटाया जा रहा। वार्ड-69 की पार्षद सरफो देवी ने बताया कि कूड़े का डंप हटाने के लिए कई बार मांग उनके पास मांग आ चुकी है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टर शुरू होने से पहले ही डंप को हटाने की कोशिश की जा रही है।

सरफो देवी

खबरें और भी हैं...