सिख तालमेल कमेटी मीटिंग में कहा- गैंगरेप दोषियों को मिले फांसी की सजा
जालंधर | सिख तालमेल कमेटी के ओहदेदारों की बुधवार को हुई बैठक में बच्चियों के साथ हो रहे दुराचार की कड़ी निंदा की गई। तजेंद्र सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा, हरप्रीत सिंह नीटू, परमिंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दोषियों को सरेआम फांसी दे देनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसा न कर सके। इसमें गुरजीत सिंह सतनामिया, हरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह बग्गा, जसविंदर सिंह जौली, जितेंद्र सिंह कोहली, हरजीत सिंह बाबा, गुरु दर्शन सिंह, प्रभजोत सिंह, लखबीर सिंह, हरविंदर सिंह मौजूद थे।