पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट कमेटी ने वापस लौटाया वरियाणा डंप से कूड़ा खत्म करने का प्रपोजल

इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट कमेटी ने वापस लौटाया वरियाणा डंप से कूड़ा खत्म करने का प्रपोजल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम का बायो-माइनिंग प्रोजेक्ट लटक गया है। 7 महीने पहले यह प्रोजेक्ट हाउस में पास हुआ था लेकिन अभी तक कागजों में ही है। निगम ने प्रोजेक्ट पास करके प्रस्ताव पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट कमेटी को भेजा था लेकिन यह बुधवार को वापस आ गया है। नगर निगम ने वरियाणा डंप पर कई सालों से जमा लाखों टन कूडा़ खत्म खत्म करने के लिए 24 करोड़ रुपए का प्रपोजल भेजा था। पीएमआईडीसी ने प्रपोजल को यह कहकर वापस लौटा दिया है कि बायो-माइनिंग पर खर्च ज्यादा है, इसकी कॉस्ट कम की जाए। नगर निगम ने बायो-माइनिंग प्रोजेक्ट में ट्रीटमेंट के बाद बची वेस्ट को वरियाणा से दूसरी जगह भेजने का ट्रांसपोर्ट का खर्च भी शामिल किया है।

पीएमआईडीसी के चीफ इंजीनियर बीएस धालीवाल ने बुधवार को टीम के साथ वरियाणा डंप और निगम ऑफिस का दौरा किया। नगर निगम कमिश्नर डॉ बसंत गर्ग के साथ मीटिंग की। मीटिंग में हेल्थ अफसर डॉ. श्री कृष्ण, एसई कुलविंदर सिंह मौजूद रहे। पीएमआईडीसी ने कहा कि इसे दोबारा बनाकर भेजा जाए और ट्रांसपोर्ट के खर्च को खत्म किया जाए।

वरियाणा डंप मेयर जगदीश राज राजा के लिए ऐसा मुद्दा बन सकता है, जिसे सुलझाना आसान नहीं होगा। वरियाना डंप साइट पर करीब 40 साल से कूड़ा डंप किया जा रहा है। वेस्ट प्लांट के लिए जमीन खरीदने के प्रस्ताव का विरोध हाउस की मीटिंग में कौंसलर लखबीर बाजवा ने किया था। तब सब कमेटी बनाई गई थी लेकिन बाजवा कमेटी में शामिल मेंबर्स को लेकर भी नाराज हैं और मंगलवार को हुई मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे।

खबरें और भी हैं...