शिवसेना ने कहा- शरारती तत्व राजनीति चमकाने के लिए बिगाड़ रहे हैं माहौल
मुंख्यमंत्री से शरारती तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की।
सिटी रिपोर्टर | जालंधर
शिवसेना हिंदोस्तान की बैठक में दलित समाज और हिंदुओं के बीच बिगड़े हालात की निंदा की गई। पंजाब उपप्रधान यशपाल ठाकरे ने कहा कि कुछ शरारती तत्व अपनी राजनीति चमकाने के लिए माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं। मुख्यमंत्री से मांग है कि शरारती तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
इस दौरान राष्ट्रीय वरिष्ठ उपप्रधान विनय, जिला प्रभारी दीपक, त्रिलोचन, कृष्णचंद, सुरिंदर, राज कुमार, विकास मौजूद रहे।