निगम के एडवरटाइजमेंट और वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट के सुपरिंटेंडेंट बदले
जालंधर| निगम कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग ने बुधवार को निगम के विभागों में फेरबदल किया है। भूपेंद्र सिंह को बुढ़ापा पेंशन और आरटीआई शाखा में लगाया गया है। राजकुमार को आरटीएस, कंप्लेंट सेल और पेंडिंग रेफरेंस की जिम्मेवारी दी गई है। हरजोत सिंह को विज्ञापन शाखा का सुपरिंटेंडेंट लगाया गया है। मनीष दुगल को वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट का सुपरिंटेंडेंट लगाया गया है। इसके अलावा दर्शन लाल को विज्ञापन शाखा से मेयर ऑफिस और राजीव को मेयर ऑफिस से शिकायत सेल में भेजा गया है।