खानगा के सरपंच और पंच बसपा में शामिल
जालंधर|गांव खानगा में अकाली दल के साथ जुड़ी पंचायत का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बसपा (ए) में पार्टी प्रधान देवी दास नाहर की अध्यक्षता में शामिल हो गया। खानगा गांव की सरपंच राज रानी और गांव के तीन पंचायत मेंबर महिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, जगीर सिंह ने अकाली दल की पार्टी छोड़ बसपा पार्टी का हाथ थामा। उनके साथ निर्मल सिंह, बलबीर सिंह, लखबीर सिंह, गुरदीप, सतनाम सिद्धू, जीत सिंह और उनके साथियों ने भी बसपा पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।