पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • ललित मिस्टर और हरप्रीत कौर को मिस फेयरवेल का खिताब

ललित मिस्टर और हरप्रीत कौर को मिस फेयरवेल का खिताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपने सीनियर्स को रुख्सत करने की समृद्ध परंपरा को जारी रखते हुए मैनेजमेंट और आईटी के विद्यार्थियों ने फेयरवेल पार्टी अलविदा-2018 का आयोजन किया। सुखबीर सिंह चट्ठा डायरेक्टर अकादमिक अफेयर्स, डॉ. एमके सूद निर्देशक केसीएल आईएमटी, डॉ. संजय भार्गव, प्रो. आर एस देवल एचओडी मैनेजमेंट, प्रो. कमल नैन शर्मा एचओडी, आईटी डॉ. इंद्रपाल सिंह डीन अनुसंधान ने फेयरवेल पार्टी का उद्घाटन किया। इसके बाद एमबीए और एमसीए के फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों ने वेलकम डांस प्रस्तुत किया। इसके बाद एमबीए और एमसीए के फाइनल सेमेस्टर के छात्रों ने रैंप पर मॉडलिंग पेश करके दर्शकों का दिल जीत लिया।

एमबीए और एमसीए के फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों ने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए भंगड़ा, गिद्दा, समूहनृत्य व स्किट प्रस्तुत की। मैनेजमेंट डिपार्टमेंट से ललित मिस्टर, हरप्रीत कौर मिस फेयरवेल और आईटी डिपार्टमेंट से लवप्रीत मिस्टर और मनप्रीत कौर को मिस फेयरवेल चुना गया। मिस्टर पर्सनेलिटी सिमरनजीत सिंह और मिस चार्मिंग सरबजीत कौर को चुना गया।

खबरें और भी हैं...