बस्ती दानिशमंदा के आंगनबाड़ी सेंटर में मनाया पोषण दिवस
डायरेक्टर स्त्री और बाल विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला प्रोग्राम अधिकारी अमरजीत सिंह भुल्लर और सीडीपीओ इंदरजीत कौर की अगुवाई में आंगनबाड़ी सेंटर बस्ती दानिशमंदा में पोषण दिवस मनाया। गर्भवती महिलाओं को फल और सब्जियां वितरित कर पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई। सीडीपीओ इंदरजीत कौर, एलएचवी कुलविंदर कौर ने महिलाओं को विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी। इसमें सर्किल सुपरवाइजर गुरविंदर कौर, कौंसलर सुनीता रिंकू, कौंसलर बबीता रानी, एएनएम बिमला, गुरमीत कौर, सीमा, किरनदीप कौर, ममता, सीमा रानी ने सहयोग दिया।