पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • क्रिकेट क्लब ने की फास्ट ट्रेक अदालत स्थापित करने की मांग

क्रिकेट क्लब ने की फास्ट ट्रेक अदालत स्थापित करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोराया | गोराया क्रिकेट क्लब ने कैंडल मार्च निकालकर जम्मू के कठुआ में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार आठ साल की आसिफा को न्याय दिलाने की मांग की। ये मार्च सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शुरू हुआ और वाया बड़ा पिंड रोड से विभिन्न बाजारों से होकर गुजरा। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां उठाकर दिवंगत बच्ची की आत्मिक शांति की प्रार्थना की।

कांग्रेस नेता संजय अटवाल ने कहा कि भारत में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अब तो मासूम बच्चियों को भी दरिंदगी का शिकार बनाया जाने लगा है। केन्द्र के साथ ही प्रदेशों की सरकारें भी इन मामलों को रोकने में विफल साबित हो रही हैं। इस तरह की हरकतों को अंजाम देने वाले बेशक नाबालिग ही क्यों न हो उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। दुष्कर्म मामलों में फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित की जाएं, जहां पीड़ितों को जल्द न्याय मिले।

साथ ही दोषियों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान हो। यहां साई मान, प्रदीप, राकेश कांडा, रोहित ठकराल, मनदीप रूरका, गुरनेक सिंह और रंजीत मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...