सात ओवर में 125 रन बनाकर जीती हरिकेन
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर
जिमखाना क्लब में जारी जिमखाना प्रीमियर लीग (जीपीए) की तीसरे दिन का पहला मैच रिस्टी स्ट्राइकर्स वर्सेज हरिकेन टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रिस्टी स्ट्राइकर्स की टीम ने 10 ओवर में 10 विकेट पर 124 रन बनाए। बल्लेबाज वैभव ने 41, मनजीत ने 20 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में हरिकेन की तरफ से साहिल ने 2 ओवरों में 27 रन देकर 3 विकेट व यशू ने 2 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिकेन की टीम ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 125 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। टीम की तरफ से बल्लेबाज साहिल गुलाटी ने 48 व डिविज ने 42 रन बनाए।
हैरी व रवि चौरसिया ने की अंपायरिंग
जिमखाना प्रीमियर लीग का पहला मैच स्ट्राइकर्स वर्सेज हरिकेन टीम के बीच खेला गया
जिम वॉरियर्स ने नागोरी इलेवन को सात विकेट से हराया
टूर्नामेंट में अलग-अलग कैटेगरी में 21 टीमें हिस्सा ले रही हैं। -भास्कर
नागोरी इलेवन की टीम ने 10 ओवर में दिया था 116 रन बनाने का टार्गेट
लीग का दूसरा मैच जिम वॉरियर्स वर्सेज नागोरी इलेवन की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी नागोरी इलेवन की टीम ने 10 ओवरों में 8 विकेट पर 116 स्कोर बनाए। बल्लेबाज मनमीत ने 21 व अभिनव ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में इशपुनीत ने 2 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट व अशनीत ने 2 ओवरों में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम वॉरियर्स की टीम ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 122 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। टीम की तरफ से बल्लेबाज जसमन ने 54 व मनप्रीत ने 26 रन बनाए। इस मौके पर कैशियर धीरज सेठ, सेक्रेटरी संदीप बहल, कोषाध्यक्ष धीरज सेठ, चेयरमैन एमबी बाली सहित अमित कुकरेजा, विपन झांजी, सौरव खुल्लर, शैलीन जोशी, अनु माटा, आनंद चोपड़ा, सलिल गुप्ता मौजूद थे। फाइनल मुकाबला 28 अप्रैल को खेला जाएगा। मैच में अंपायर की भूमिका हैरी व रवि चौरसिया निभा रहे हैं।