पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • नैड के साथ हुए करार से पीएसईबी बना पहला डिजिटल बोर्ड

नैड के साथ हुए करार से पीएसईबी बना पहला डिजिटल बोर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं 12वीं की परीक्षाओं के डिजिटल सर्टिफिकेट नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (नैड) द्वारा दिए जाएंगे। इस तरह से पीएसईबी पहला एेसा बोर्ड है, जो पूरी तरह से डिजिटल हो गया है। बोर्ड ने नैड के साथ एग्रीमेंट साइन किया है और इसके द्वारा सर्टिफिकेट लेने के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है। हर साल 10वीं के करीब 25,500 और 12वीं के करीब 23,000 स्टूडेंट्स एग्जाम देते हैं। बोर्ड सेक्रेटरी हरगुनजीत कौर ने स्कूल प्रिंसिपल, लेक्चरर, कंप्यूटर टीचर और क्लर्क की एजुसेट के माध्यम से ट्रेनिंग के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘नैड’ ऑन लाइन पोर्टल है। प्रमाण पत्र गुम हो जाने की स्थिति में डिजिटल सर्टिफिकेट इनके लिए सहायक हो सकते हैं। विदेश में नौकरी करने या फिर किसी अन्य जरूरत पड़ने पर नैड में लॉग इन करके सर्टिफिकेट निकाले जा सकते हैं, जो बेहद सिक्योर हैं। दिक्कत आने पर हेल्पलाइन नंबर 0172-5218815 पर संपर्क कर सकते हैं। पीएसईबी की साइट पर नैड के लिंक पर क्लिक करें। जहां लॉग इन और साइन अप की ऑप्शन आएगी।

खबरें और भी हैं...