आज से माय एफएम के आरजे होंगे 72 घंटे लाइव, सुनिए और जीतिए कई प्राइज
‘ग्यारह साल पहले 19 अप्रैल को जालंधर की फिजाओं में गूंजी आप सुन रहे हैं 94.3 माय एफएम और मैं हूं आरजे की आवाज। इसके बाद एंटरटेनमेंट का ऐसा सफर शुरू हुआ, जिसने श्रोताओं के दिलों मे एक खास जगह बना ली। इस दौरान श्रोताओं का प्यार और साथ मिलता गया और आज इस सफर को 11 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर 94.3 माय एफएम मना रहा है जालंधर ग्यारह क्योंकि एक जालंधर और एक माय एफएम मिलकर बनते हैं ग्यारह।
इस बात का जश्न आज माय एफएम के आरजे बिंदास विकास, आरजे रीत, आरजे गैरी और आरजे रमन सुबह 9 बजे से 72 घंटे लाइव एंटरटेनमेंट कर मनाएंगे वो भी एक और एक ग्यारह की तर्ज पर यानी जोड़ों में। हर घंटे आप जीत सकते हैं ढेरों इनाम... माय एफएम पर अच्छा सुनते रहिए, हम फेवरेट हैं, इसलिए नंबर वन हैं, नंबर वन हैं, इसलिए फेवरेट नहीं हैं।
आपके प्यार और सहयोग की वजह से बीते सालों मे हमारी एक्टिविटीज बहुत सफल रहीं, चाहे एक राखी मेरी वी की बात हो, जिसमें आपके द्वारा दी गई हजारों राखियां लेकर पुंछ मे जवानों तक पहुंचाई गईं। सेल्फ डिफेंस की डोज में जालंधर की कई लड़कियों ने अपने कॉलेज में ही सेल्फ डिफेंस सीखा। एक बोली मेरी वी में ट्रांसजेंडर्स के साथ लोहड़ी मनाई गई। ये आपका प्यार ही है कि रंगरेज 2017 में 10 हजार से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। इसने साबित कर दिया की हम जालंधर में फेवरेट रेडियो स्टेशन हैं।
कैंपेन एक राखी फौजी के नाम और सेल्फ डिफेंस दा डोज़ से जुड़े हजारों श्रोता
आज सुबह 9 बजे से शुरू होगा जालंधर ग्यारह, आपके लिए ढेरों इनाम
माय एफएम के आरजे विकास और रीत श्रोताओं के साथ। -भास्कर