श्री गीता मंदिर में नवनिर्माण मंदिर की स्थापना 20 को
जालंधर | श्री सनातन धर्म सभा गीता मंदिर माडल टाउन में प्रधान अरुण वालिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें भगवान लक्ष्मी नारायण के नवनिर्माण मंदिर की स्थापना 20 अप्रैल को करने का फैसला लिया गया। महासचिव सतीष मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष विजय थापर, पं. सोमनाथ, धीरज घई, हरि भल्ला, समीर लूंबा, राजीव ठाकुर, अशोक गुप्ता, मनोज बाहरी, कुलभूषण सूरी, विनोद दादा, पं. बनवारी लाल, पं. राम किशोर, पं. ओम प्रकाश, पं. राधे श्याम आदि थे।