श्री ब्राह्मण सभा जालंधर छावनी ने करवाया हवन
श्री ब्राह्मण सभा नेे भगवान श्री परशुराम भवन बस्ती गुजां में भगवान परशुराम की जयंती पर जिला स्तरीय समारोह किया। साधकों ने पहले गायत्री यज्ञ किया। हरिनाम संकीर्तन व प्रवचन श्री लाडी संकीर्तन मंडल की तरफ से किया गया। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, बीजेपी के जिला प्रधान रमेश शर्मा, प्रदीप खुल्लर, विपन शर्मा, साधू राम कालिया, प्रो. योगराज, सुनील शर्मा, रामपाल शर्मा, कांत करीर, वरिंदर अरोड़ा, अरुण हांडा, सतीश कपूर, महंत गंगादास, बाबा बलीराम, रमेश कालिया, नवल कंबोज, उन्नति प्रकाश, पवन प्रभाकर, नरसिंह दास, केशो दास, रमेश कालिया, सोमनाथ, अनिल, प्रेम, बलदेव मौजूद रहे।
प्राचीन शिव मंदिर में प्रोग्राम
जालंधर | प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल ओल्ड रेलवे रोड में अक्षय तृतीया और श्री परशुराम जयंती के मौके पर फिल्टर व वाटर कूलर लगाया गया। जिसका शुभारंभ विधायक बावा हैनरी ने किया। पं. चक्र प्रसाद जोशी ने पूजन किया। यहां प्रधान यादव खोसला, महासचिव रमेश सहदेव, कुलदीप भुल्लर, गुरचरण बजाज, नरेंद्र सग्गू, सुनील सहदेव, संदीप खोसला, इंद्रराज कक्कड़, मानव बजाज, संजीव शर्मा, रमेश धौल, सचिन गोयल, रमिंत दत्ता, राजन अग्रवाल, राम सिंह, अरुण शेखर, रूपेश कुमार थे।
जालंधर | श्री ब्राह्मण सभा जालंधर छावनी में हवन करके परशुराम जयंती मनाई। यहीं 25 मेधावी स्टूडेंट्स का सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक परगट सिंह, सीईओ कैंट बोर्ड मीनाक्षी लोहिया, पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़, पार्षद राजिंदर शर्मा, पार्षद स्नेह गुप्ता रहे। सभी ने प्रदेश सरकार से मांग की कि महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा के लिए दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने का प्रावधान किया जाए। सभा में वाटर कूलर भी लगाया गया। प्रो. सतपाल शर्मा, रविकांत भारद्वाज और अंजु शर्मा ने भजन गायन करके भगवान परशुराम की महिमा सुनाई। चेयरमैन बीडी शर्मा, प्रधान कुलभूषण भारद्वाज, वाइस प्रेजिडेंट सुरेश भारद्वाज, सचिव गोपाल शर्मा, सहसचिव बलबीर बाली, अनिल बख्शी, अनुज शर्मा, पंकज शर्मा थे।
भगवान परशुराम के दर्शाए मार्ग पर चलने का दिया संदेश
भगवान परशुराम भवन बस्ती गुजां में मनाई भगवान परशुराम जयंती। -भास्कर
ब्राह्मण कल्याण परिषद ने भगवान परशुराम जयंति श्री देवी तालाब मंदिर में मनाई।
प्रतिमा को पंचामृत से करवाया स्नान
जालंधर | श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर भगवान की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान करवाया गया। यज्ञ में आहुतियां डाली गई। यहां डा. करुणा सागर, संजीव शर्मा, धर्मपाल, बलविंदर, ललित शर्मा, ओम प्रकाश, देवदत्त शर्मा, मुल्खराज, किशन लाल, पं. रुपेश शास्त्री, पं. नरेश शास्त्री, पं. अशोक, पं. अनिल, पं. नरेंदर थे।
श्री देवी तालाब मंदिर में यज्ञ | ब्राह्मण कल्याण परिषद की ओर से भगवान परशुराम की जयंती श्री देवी तालाब मंदिर में मनाई गई। सदस्यों की तरफ से सर्व कल्याण के लिए यज्ञ किया गया। अतिथि गुलशन शर्मा ने भगवान के जीवन के बारे में बता सभी को उनके दर्शाए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। विजय शर्मा ने सभी का स्वागत किया। यहां दिनेश शर्मा, प्रेम भारद्वाज, केवल शर्मा, डा. राकेश शर्मा, डा. बीडी धर्मेंद्र तिवारी, विवेक गोसाई, पारस देवासर, गणेश शर्मा, धर्मवीर भनोट, दविंदर शर्मा, ललित शर्मा, दीपम शर्मा, रजिंदर जोशी, पीके शर्मा, सुरेश रूद्रा, हर्षवर्धन शर्मा आदि थे।
संत इंद्र दास जी ने युवा ब्राह्मण सभा द्वारा निकाली शोभायात्रा की अध्यक्षता की।
ठाकुरद्वारा मंदिर आदमपुर से युवा ब्राह्मण सभा ने निकाली शोभायात्रा
सिटी रिपोर्टर | आदमपुर
ठाकुरद्वारा मंदिर आदमपुर से युवा ब्राह्मण सभा आदमपुर की तरफ से भगवान परशुराम जयंती पर चौथी शोभायात्रा निकाली गई। मुख्यातिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहिंदर सिंह केपी, पूर्व विधायक कंवलजीत सिंह लाली, लाली भास्कर, सतपाल बजाज, राज कुमार पाल, हरनाम सिंह और हरीश चंद्र रहे। शोभायात्रा बाजार आदमपुर से चौक घंटा घर, मुख्य मार्ग, रेलवे रोड, बस स्टैंड चौक होकर दोबारा मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। भगवान शिव शंकर और श्री राधा-कृष्ण जी की झांकियों ने माहौल को धार्मिक बना दिया। मौके पर अरविंद पराशर, पूर्व नगर कौंसिल प्रधान दर्शन सिंह करवल, पार्षद चरणजीत सिंह शेरी, पार्षद रमन पुरंग, पार्षद लखबीर भट्टी, लाला मदन अग्रवाल मौजूद रहे।