बुद्ध विहार ट्रस्ट ने मनाई बाबा साहिब की जयंती
जालंधर | बुद्ध विहार ट्रस्ट सोफी पिंड की तरफ से बाबा साहिब डा. अंबेडकर का 127वां जन्मदिवस मनाया गया। सभी ने बाबा साहिब की तस्वीर पर फूल मालाएं अर्पित की। यहां एडवोकेट हरभजन सांपला, गुरमीत सांपला, चमन सांपला, प्रिंसिपल परमजीत जस्सल, रूपलाल, गुरमीत कौर, संतोष कुमारी, सुशील कुमार, डा. गुरपाल, जगदीश राणा, कांता कुमारी, मनजीत कौर, कुलविंदर, नरेश सांपला, दविंदर, बनारसी दास, हरजिंदर, रामलाल आदि थे।