सोमरसेट स्कूल में मनाया गया विश्व धरोहर दिवस
जालंधर | सोमरसेट इंटरनेशनल स्कूल में विश्व धरोहर दिवस मनाया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य बच्चों को मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। चेयरमैन मोहिंदर सिंह, चेयरपर्सन जगदीप कौर, कंट्रोलर एचआर सैनी, वाइस प्रिंसिपल हरदीप सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।