जालंधर | एचएमवी में फिनिशिंग स्कूल का शुभारंभ किया गया।
जालंधर | एचएमवी में फिनिशिंग स्कूल का शुभारंभ किया गया। पिछले 90 वर्षों से एचएमवी नारी शिक्षण के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। फिनिशिंग स्कूल की विशेषता यह है कि इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सही ट्रेनिंग देकर उनका कौशल बढ़ाना है। प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि पहले दिन, छात्राओं ने आफिशियल व फार्मल मेकअप सेशन में भाग लिया। प्लस वन की छात्रा तनिष्क मेकअप सेशन की मॉडल रही। 10 दिवसीय फिनिशिंग स्कूल में छात्राएं फैशन डिजाइनिंग, कुकिंग, कास्मेटोलॉजी, होम साइंस, स्क्रीन प्रिंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग आदि का प्रशिक्षण लेंगी। स्कूल को-ऑर्डिनेटर मीनाक्षी स्याल और इंचार्ज डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि यह स्कूल घरेलू व प्रोफेशनल महिलाओं के लिए भी ओपन है।