माता-पिता संग गीत गाकर स्टूडेंट्स ने मनाया फैमिली डे
डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट के प्रांगण में विद्यार्थियों को परिवार की अहमियत का एहसास दिलवाने तथा माता-पिता व दादा-दादी के प्रति अपने प्रेम को दर्शाने तथा सम्मान प्रकट करने के लिए फैमिली डे मनाया गया। मुख्य अतिथि वाइस चेयरपर्सन प्रीतइंदर कौर, प्रिंसिपल नीलू बावा, डिप्स चेन की वाइस-चेयरपर्सन प्रीतइंदर कौर रहे। विद्यार्थियों के दादा-दादी तथा नाना-नानी ने अपनी जिंदगी के अनुभव सबके साथ सांझा किए तथा गीत गाकर इस दिन को मनाया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर अपनी नटखट अदाओं से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में सभी अभिभावकों के लिए विभिन्न खेलों जैसे म्यूजिकल चेयर्स, बूझो तो जाने, नया पुराना दौर, बैलून बस्टिंग आदि का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा इस दिन का लुत्फ उठाया। सभी विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों के पांव छूकर उनका आर्शीर्वाद प्राप्त किया।
पेरेंट्स ने बच्चों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक किया पार्टिसिपेट
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के अभिभावकों ने टीचर्स और अध्यापकों के साथ भाग लिया और बच्चों ने अपने नृत्य से सभी को इंप्रेस किया। -भास्कर
मेरा परिवार नाटक का किया मंचन
विद्यार्थियों को परिवार का महत्व समझाने के लिए एक नाटक मेरा परिवार का मंचन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने संयुक्त परिवार तथा एकल परिवार के फायदे तथा अहमियत को सबके समक्ष प्रस्तुत किया। जिसे देखकर सभी तालिया मारने के लिए विवश हो गए। इस अवसर पर डिप्स चेन के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह, एम.डी तरविंदर सिंह, सी.ई.ओ मोनिका मडोत्रा ने सभी को अपने संदेश में इस दिन की बधाई दी। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि डिप्स का सदैव यही प्रयास रहा है कि वह विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ नैतिक मूल्यों को भी सिखाए ताकि एस सभ्य समाज की स्थापना की जा सके। इस अवसर पर स्कूलों के प्रिंसीपल नीलू बावा ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद किया ।