पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केजी-1 की कृतिका बेस्ट पंजाबी मुटियार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनोसेंट हार्ट्स की कैंट-जंडियाला मार्ग स्थित शाखा में ‘मां दिवस’ के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें इनोकिड्स विंग के नर्सरी, केजी-1 व केजी-2 के बच्चों ने भाग लिया। बच्चे फ्रूट, सलाद, चुटकी, पंजाबी गबरू, पंजाबी मुटियार आदि पहरावे में बेहद सुंदर दिखाई दे रहे थे। जज की भूमिका नीतिका व सोनाली मैडम ने निभाई। केजी-1 की कृतिका शर्मा को बेस्ट पंजाबी मुटियार, ईशार अग्रवाल को बेस्ट वेशभूषा, आदिदेव को बेस्ट प्रस्तुति व राविया, एकमजीत व कार्तिक जैन को बेस्ट एंट्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केजी-2 की हरगुण कौर को बेस्ट पंजाबी मुटियार, कुशागर गुप्ता को बेस्ट प्रस्तुति, भानु शर्मा को बेस्ट परफार्मर पुरस्कार दिया गया। डायरेक्टर प्रिंसिपल धीरज बनाती ने विजेता बच्चों को बधाई दी और प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...