पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मारविन हेड ब्वॉय और रिया बनी हेड गर्ल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेठ हुक्म चंद एसडी पब्लिक स्कूल न्यू प्रेम नगर में वर्ष 2018-19 के लिए स्टूडेंट काउंसिल का गठन कर दिया गया। रंगारंग इन्वेस्टर्स सेरेमनी में प्रिंसिपल अमिता खन्ना व अन्य अध्यापकों ने बच्चों को बैच लगाकर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी। स्टूडेंट्स काउंसिल में बारहवीं कॉमर्स के मारविन वर्मा को हेड ब्वॉय और बारहवीं आर्ट्स की रिया सूरी को हेड गर्ल चुना गया। इसके अतिरिक्त संयम को वाइस हेड ब्वॉय वंशिका को वाइस हेड गर्ल, अभिषेक बत्रा व प्राची जैन को डिसिप्लिन सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई। सभी कौंसिल सदस्यों को स्कूल के को-ऑर्डिनेटर छत्तर पाल ने शपथ दिलाई और मंच का संचालन किया। प्रिंसिपल अमिता खन्ना ने कहा कि स्टूडेंट्स कौंसिल को अपनी जिम्मेदारी पूरी लगन और निष्ठा से निभानी चाहिए। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ की ओर से ममता बहल, किरन, मीनू, पूनम विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स को अपनी जिम्मेदारियों को लग्न से निभाने के लिए कहा।

खबरें और भी हैं...