मुरली वाले श्याम हमें तो राधा रानी से मिला दो...
श्री राधा कृष्ण सेवा परिवार की ओर से शहीद भगत सिंह कालोनी में एक शाम मुरली वाले के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में विश्व प्रसिद्ध रविनंदन शास्त्री वृंदावन वालो ने.. नी मैं शाम मनाना नी चाहे लोग बोलियां बोले’’ लक्ख जन्म कर कुरबान रे बरसाना मेरी जान रे..श्याम से दिल लगाना बैठे..छिन्न लिया मेरा भोला सा मन..मुरली वाले श्याम हमें तो राधा रानी से मिला दो..मेरा बन के बिहारी लाल हमारे घर आयो रे..आदि श्री राधा कृष्ण के भजनों का गुणगान कर उपस्थित रसिक जनों को झूमने पर विवश किया। रविनंदन शास्त्री ने प्रवचन देते हुए कहा भगवान के दास की चर्चा हमारे ह्रदय की मलीनता को और पापों की जमी हुई काई को स्वच्छ करने में बहुत बड़ा योगदान देती है।
शहीद भगत सिंह कॉलोनी में ‘एक शाम मुरली वाले के नाम’ भजन संध्या
रविनंदन शास्त्री ने कहा, भगवान के दास की चर्चा हमारे ह्रदय की मलीनता को और पापों की जमी हुई काई को स्वच्छ करने में योगदान देती है।
ये रहे मौजूद : भजन संध्या में शीतल विज, पूर्व मंत्री अवतार हैनरी, पार्षद विक्की कालिया, रमन शर्मा, गुरमीत कौर विशेष रूप से शामिल हुए। सिद्ध धाम आश्रम बाबा बालक नाथ मंदिर के संचालक बाबा महिंदर पाल ने विशेष रुप से शामिल होकर भक्तो को आशीर्वाद दिया। श्री राधा कृष्ण सेवा परिवार के संरक्षक ऋषि देव, चेयरमैन मदन गोपाल नारंग, मुखिया दर्शन लाल, महासचिव इंजीनियर मनहर पशान, वरूण गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरविंदर सिंह सचदेवा, कृष्ण कुमार सूद, मुनीष अरोड़ा, जतिंदर गुप्ता, विनीत शर्मा, राजीव शर्मा, विनोद शर्मा, राजन टंडन, राजेश् प्रेमी, रजत दुग्गल, अश्विनी चड्ढा, विपिन कुमार श्रीवास्तव, राजू, प्रवीण कुमार, पुरुषोत्तम भनोट, ज्ञान चंद ग्रोवर, अशोक शर्मा, सुधीर नारंग, ललित गुप्ता, अनिल मैनी, कमल बतरा, मोहित नारंग बंटी, एसपी बग्गा, दर्शन लाल चावला, दिनेश चावला, अभिलक्ष्य चावला, मुनीष शर्मा, ललित कुमार शर्मा, शैलेन्द्र कुमार सहित प्रभू भक्त शामिल थे।
इन सोसायटियों ने किया सहयोग : भजन संध्या में मां त्रिपुरमालिनी सेवा परिवार, श्री सनातन धर्म मंदिर भगत सिंह कालोनी, श्री गौरी शंकर मंदिर गुरु अमरदास नगर, श्री सिद्ध धाम आश्रम बाबा बालक नाथ नगर, गरीब सेवा सोसायटी, जय मां जूनियर सोसायटी, यूथ वेलफेयर सोसायटी, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर अमनदीप एवेन्यू मकसूदां, श्री माता वैष्णो देवी मंदिर गुरु अमरदास नगर, गुरुमुख सेवा दल ने सहयोग किया।