कलम के निडर सिपाही रमेशजी को पुण्यतिथि पर याद किया
शहीदी ठाम पर अरविंद चोपड़ा और सीमा चोपड़ा ने पुष्पांजलि अर्पित की।
सिटी रिपोर्टर | जालंधर
कलम के निडर सिपाही रमेशजी को 34वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। शहीदी ठाम पर पारिवारिक मेंबर अरविंद चोपड़ा और समाज सेविका सीमा चोपड़ा ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रमेशजी निडर पत्रकार ही नहीं, चिंतक भी थे। आतंकियों ने जब पंजाबी सभ्याचार पर हमला किया तब रमेशजी ने बलिदान देकर हिंदू-सिख एकता की रक्षा की। 12 मई 1983 को नामदेव चौक में आतंकियों ने रमेशजी पर गोलियां बरसाई थीं।
उनके द्वारा शुरू किए गए काम को आज अश्विनी मिन्ना और अरविंद चोपड़ा आगे बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर अभिषेक चोपड़ा, पंखुड़ी चोपड़ा, अरुणा नैय्यर, हरविंदर सिंह, नीता साही, साक्षी साही, नीकिता आनंद और हरीश आनंद सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।