पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • जीवन में सर्वोपयोगी है ज्योतिष, ग्रहों की चाल से तय होती है दशा

जीवन में सर्वोपयोगी है ज्योतिष, ग्रहों की चाल से तय होती है दशा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्योतिष जहां दैनिक जीवन में सर्वोपयोगी है वहीं चिकित्सा शास्त्र का भी अभिन्न अंग हैं।

जालंधर|गाजीगुल्ला चौंक में आर्यभट्ट ज्योतिष विज्ञान अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन विधायक बावा हैनरी एवं महर्षि वैदिक संस्थान के पदाधिकारियों की ओर से किया गया। ज्योतिष एवं आयुर्वेद के रिसर्च स्कालर आचार्य शिवेंद्र ने कहा कि ज्योतिष विज्ञान तथा व्यवहार दोनों ही कसौटियों पर खरा विषय है। ज्योतिष जहां दैनिक जीवन में सर्वोपयोगी है वहीं चिकित्सा शास्त्र का भी अभिन्न अंग हैं। पंडित चैतन्य किशोर ने बताया कि प्रकृति की प्रशासनिक व्यवस्था का संचालन ग्रहों द्बारा होता है। जिनसे हमारे जीवन में अनुकूल प्रतिकूल परिवर्तन होते रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र जहां हमें ग्रहों के प्रभावों की सटीक जानकारी देता है। वहीं कर्मकांड द्बारा इनके प्रतिकूल प्रभावों का निवारण किया जा सकता है। पार्षद विक्की कालिया, सलिल बाहरी, योगाचार्य स्वामी रघुनाथ, प्रो. मोहन सपरा, महर्षि वैदिक संस्थान के प्रबंधक पवनीश त्यागी, प्राचार्य राजकिशोर शर्मा, मनीष तिवारी, लोकेश, पं चंद्रभूषण शास्त्री, अशोक, रवि, आशीष मेघराज, ब्रज कांत, नरेश, रूपेश आदि मौजूद थे ।

खबरें और भी हैं...