हरभजन एकेडमी में आरसीसी ने करवाया फर्स्ट रिंकू मेमोरियल टूर्नामेंट
जालंधर| हरभजन सिंह एकेडमी में आरसीसी क्लब की तरफ से फर्स्ट रिंकू मेमोरियल टूर्नामेंट करवाया गया। मुख्यातिथि पार्षद जगदीश समराय ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर क्लब सदस्य राहुल कुमार बेरी, बिल्ला, मुकुल, हेमंत, ऋषि कुमार, मोनू, राहुल, राकेश कुमार, शेरा कुमार, प्रिंस और पुरुषोत्तम मौजूद रहे।