जेडीसीए ने राठौर को किया सम्मानित
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर
जालंधर क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से जिमखाना क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से पूर्व रणजी खिलाड़ी व भाजपा के नवनियुक्त महासचिव राकेश राठौर ने शिरकत की, जिनका जेडीसीए की तरफ से सम्मान किया गया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जेडीसीए ने हमेशा एकजुटता का परिचय देते हुए खेल उत्थान कार्यों में सक्रिय सहयोग दिया है। इसी के चलते जालंधर ने भारतीय क्रिकेट टीम में भी शानदार उपस्थिति दर्ज करवाई है।
विक्रम राठौर, हरभजन सिंह, राहुल वैंकी, मनदीप सिंह ने शहर का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी जालंधर के क्रिकेटरों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। एसोसिएशन के वित्त सचिव अरविंद अबरोल ने कहा कि जालंधर में क्रिकेट उत्थान कार्यों में राकेश राठौर का सहयोग व योगदान सराहनीय है। जेडीसीए के पदाधिकारी किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबंधित हों पर सबका ध्येय क्रिकेट का विकास है और वह इसके लिए निरंतर सामूहिक प्रयास कर रहे हैं।
इस अवसर पर लाफ्टर क्लब, जेडीसीए के पदाधिकारी व साथी क्रिकेटरों अरविंद अबरोल, रजिन्द्र भगत, हरजिंदर सिंह हैरी, समीर मेहरा, अमित कुकरेजा, आशुतोष शर्मा, ललतेश वसीन, विजय कुमार, नीरज पंडित, विनीत शर्मा, अजय जोशी, विकास चड्ढा, अजीत बजाज, हरजिंदर गोरा, दविंदर कालिया, गगन जोशी, रमन छुरा, मुकेश राठौर व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
राकेश ने कहा- राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी जालंधर के क्रिकेटरों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। - भास्कर