ख्वाजा बिग बैश क्रिकेट लीग सीजन-2 के लिए ट्रायल आज रोपड़ में
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर
ख्वाजा बिग बैश क्रिकेट लीग सीजन-2 के लिए 16 मई को सतलुज पब्लिक स्कूल रोपड़ में सुबह 11 बजे ट्रायल करवाए जाएंगे। सिलेक्ट खिलाड़ियों को कैंप में भेजा जाएगा, जिसके बाद भारत की टीम बनाई जाएगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को साउथ अफ्रीका टूर के लिए भी सिलेक्ट किया जाएगा।