ऑस्ट्रेलिया में बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस प्रतियोगिता में शहर के ऋषि चौधरी चैंपियन
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर
सेंट्रल टाउन में राज कुमार चौधरी के पोते ऋषि चौधरी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में फिजिकल कल्चर एसोसिएशन (पीसीए) ऑस्ट्रेलिया की तरफ से करवाए बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस चैंपियनशिप में जीत दर्ज कर शहर का नाम रोशन किया। ऋषि की बहन अनुजा शर्मा ने बताया कि ऋषि पिछले 12 साल से ऑस्ट्रेलिया में बिजनेस कर रहा है।
खुद के शौक को पूरा करने के लिए ऋषि बॉडी बिल्डिंग कर रहा है उसकी इस जीत पर शहर को गर्व है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में रहने के बावजूद खुद को इतना टाईम देना काफी मुश्किल है। प्रतियोगिता में पूरी दुनिया से 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। ऋषि के पिता अनुप कुमार चौधरी बिजनेस और मां शशि चौधरी हाउस वाइफ हाउस वाइफ है।
एशियन जूडो चैंपियनशिप जूनियर व कैडेट में भारत ने हासिल किए 9 मेडल
40 किलो में तांबी, 44 किलो में रोहिनी और 52 किलो भारवर्ग में पिंकी ने जीता गोल्ड
जालंधर| लैबनाॅन के बैरुत शहर में खेली गई एशियन जूडो चैंपियनशिप जूनियर व कैडेट में पंजाब के हर्षदीप सिंह बराड़ व शिवा कुमार ने मेडल हासिल कर भारत का नाम रोशन किया। 6 दिवसीय इस चैंपियनशिप में भारत ने तीन गोल्ड, दो सिल्वर और 4 ब्रांज मेडल हासिल किए।
40 किलो भारवर्ग में तांबी देवी, 44 किलो भारवर्ग में रोहिनी मोहते, 52 किलो भारवर्ग में पिंकी बुलारा ने गोल्ड, 55 किलो भारवर्ग में शिवा कुमार और 60 किलो भारवर्ग में मोहसिन गुलाब ने सिल्वर, 73 प्लस किलो भारवर्ग में तुलिका मान, 50 किलो में हरीश, 44 किलो में कृष्णा व 81 किलो भारवर्ग में हर्षदीप ने ब्रांज मेडल हासिल किया। पंजाब जूडो एसोसिएशन के प्रेस सेक्रेटरी अमरजीत शास्त्री ने बताया कि टीम के साथ कोच नवजोत चाना और रेफरी सुरिंदर कुमार थे। इस मौके पर सांसद व पंजाब जूडो एसोसिएशन के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।
55 किलो भारवर्ग में शिवा कुमार और 60 किलो भारवर्ग में मोहसिन गुलाब ने हासिल किया सिल्वर मेडल। - भास्कर