जालंधर कैंट | थाना कैंट की पुलिस ने दड़ा सट्टा
जालंधर कैंट | थाना कैंट की पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाते हुए 2 लोगों को अलग-अलग जगह से काबू किया । एसएचओ गगनदीप सिंह घुम्मन ने बताया कि के एएसआई कमलजीत सिंह ने रामा मंडी ढिलवां रोड़ पर दुकान पर लॉटरी की आड़ में दड़ा सट्टा लगाते हुए एक व्यक्ति को काबू किया। पुलिस ने उसके पास एक कंप्यूटर प्रिंटर तथा 2310 ₹ बरामद किए। आरोपी की पहचान कुलशन कुमार उर्फ सोनू निवासी दकोहा के रूप में हुई। इसी प्रकार एएसआई किशनचंद ने कैंट के मोहल्ला नंबर 10 से गगन कुमार को दड़ा सट्टा लगाने के आरोप में 995 रुपए के साथ काबू किया, कंप्यूटर, प्रिंटर बरामद किए।