पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके पकड़े लुटेरे, दो दिन का रिमांड

मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके पकड़े लुटेरे, दो दिन का रिमांड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना नई बारादरी की पुलिस ने अवतार नगर के रहने वाले राजन कुमार उर्फ राजू पुत्र महिंदर कुमार और भार्गव कैंप के रहने वाले सन्नी कुमार उर्फ कमल किशोर पुत्र नरेश कुमार को लूटे हुए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि 13 मई को गढ़ा में किराये के मकान में रहते मोहम्मद राजा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह डिफेंस काॅलोनी की तरफ से अपने घर पैदल जा रहा था कि पीछे से सिल्वर रंग की बाइक पर आए दो नकाबपोश युवकों में से पीछे बैठे युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोबाइल ट्रेस किया तो तीन दिन में युवकों की लोकेशन बस स्टैंड के पास मिली। पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को काबू करके छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया। पुलिस जांच में पता लगा कि राजन कुमार उर्फ राजू पर इससे पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना भार्गव कैंप में केस दर्ज हो चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे नशा करने का आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए मोबाइल स्नैचिंग की वारदात करते हैं। दोनों को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस को शक है कि आरोपियों ने इलाके में और भी स्नैचिंग की हैं।

खबरें और भी हैं...