एक्स-रे करवाने गई महिला का अस्पताल में पर्स चोरी
जालंधर | गांव लाला नजदीक कादियां की रहने वाली निर्मला प|ी बग्गाराम का मंगलवार को सिविल अस्पताल में पर्स चोरी हो गया। निर्मला सुबह 11.15 बजे एक्स-रे डिपार्टमेंट के बाहर लाइन में खड़ी थीं कि नंबर आने पर अपना पर्स बाहर ही छोड़कर एक्सरे रूम में चली गईं। जब बाहर आईं तो पता चला कि उनका पर्स कोई चुराकर ले गया है। निर्मला ने बताया कि पर्स में 4 हजार रुपए और कुछ जरूरी सामान था। रोते हुए उन्होंने बताया कि सारे पैसे उनके पर्स में थे, जिस कारण घर जाने के लिए उनके पास किराया भी नहीं है। थाना-4 की पुलिस को दिए बयान में महिला ने कहा कि उनको यह भी पक्की तरह याद नहीं कि पर्स वे एक्स-रे में ले गई थीं या बाहर कुर्सी पर ही छोड़ गई थीं।