भतीजे पर पारिवारिक प्रॉपर्टी को हड़पने का लगाया आरोप
मिलाप चौक के रहने वाले 56 वर्षीय राजेश खन्ना पुत्र देवराज ने अपने भतीजे पर पारिवारिक जायदाद हड़पने का आरोप लगाया है। मंगलवार को प्रेस क्लब में राजेश खन्ना ने कहा कि मिलाप चौक में उनके पिता और पिता के तीन भाइयों के नाम पर सयुंक्त रूप से 6 कॉमर्शियल दुकानों की रजिस्ट्री थी। भतीजे सरजू खन्ना ने जालसाजी कर प|ी के नाम प्रॉपर्टी करवा दी।
राजेश ने कहा कि प्रशासन की मदद से भतीजे ने 15 अक्टूबर 2017 को उनको बेदखल कर दिया। तहसीलदार जिसने प्रॉपर्टी का मालिकाना हक ट्रांसफर किया, उसने भी जरूरी नहीं समझा की जिन लोगों के नाम पहले से रजिस्ट्री है, उनको या उनके वारिस को गवाह बनाते।