बिना मंजूरी लगे विज्ञापन बोर्ड उतारे
जालंधर | नगर निगम के एडवरटाइजमेंट डिपार्टमेंट ने मंगलवार को शहर में बिना मंजूरी लगे एडवरटाइजमेंट बोर्ड उतारे। कई महीनों बाद एडवरटाइजमेंट डिपार्टमेंट ने कार्रवाई की है। पंजाब सरकार ने अभी तक एडवरटाइजमेंट पॉलिसी जारी नहीं की है। इस कारण सिटी में एडवरटाइजमेंट बोर्ड नहीं लगाए जा सकते। एड डिपार्टमेंट के सुपरिंटेंडेंट हरजोत सिंह ने कहा कि मैनब्रो चौक, एमबीडी मॉल, गड़ा रोड, बस स्टैंड समेत कई इलाकों से बोर्ड उतारे गए। शहर के कई इलाकों में बिना मंजूरी बोर्ड लगे हैं। इनमें निगम मुलाजिमों की मिलीभगत है। एजुकेशनल इंस्टीच्यूट्स, इमीग्रेशन और टूर एंड ट्रैवल कंपनियों के बोर्ड ज्यादा लगे हैं।