पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • मकसूदां मंडी में एंट्री फीस की दो गुणा वसूली विरोध पर ठेकेदार के कारिंदे ने सिर फोड़ा

मकसूदां मंडी में एंट्री फीस की दो गुणा वसूली विरोध पर ठेकेदार के कारिंदे ने सिर फोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकसूदां सब्जी मंडी में एंट्री फीस की दोगुणा वसूली को लेकर फिर विवाद हो गया। दो गुणा फीस देने से इंकार करने पर ठेकेदार के कारिंदे ने एक चाय बेचने वाले का सिर फोड़ दिया। इसके विरोध में आढ़तियों और रेहड़ियां-फड़ियां लगाने वालों ने मंडी के गेट नंबर-2 पर धरना दिया और गुंडागर्दी करने वाले ठेकेदार के कारिंदों पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। विरोध बढ़ने के बाद ठेकेदार ने कारिंदों की तरफ से माफी मांग ली, लेकिन ज्यादा फीस वसूली से इंकार किया है।

वीरवार सुबह 7.30 बजे नागरा के विनोद मकसूदां सब्जी मंडी पहुंचा। वह मंडी में चाय बेचता है। विनोद ने मंडी के गेट नंबर 2 पर एंट्री करवाने के लिए पर्ची काटने वाले को 100 रुपए दिए। एंट्री फीस 30 रुपए है, लेकिन कारिंदे ने 60 रुपए की पर्ची काट दी और बाकी 10-10 के चार सिक्के दे दिए। जब पर्ची ज्यादा काटने का विरोध किया तो कारिंदे बहस करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। विनोद का सिर फोड़ दिया। इसके खिलाफ रेहड़ी वाले इकट्ठे होकर धरने पर बैठ गए।

यूनियन ने गुंडागर्दी करने वाले ठेकेदार के करिंदों पर कार्रवाई की मांग की

मंडी की यूनियनों ने इकट्ठा होकर कहा, तय फीस से ज्यादा की वसूली पर रोक लगाई जाए।

मामला पर्ची काटने को लेकर नहीं हुआ। बल्कि कारिंदे ने विनोद को सिक्के दिए तो उसने लेने से इंकार कर दिया। सिक्के जमीन पर फेंक दिए थे, जिसके बाद दोनों में थोड़ी हाथापाई हो गई। -रुपिंदर कुमार बब्बी, ठेकेदार

मंडी के डीएमओ वरिंदर कुमार खैहरा ने कहा कि विवाद सुलझने के बाद उन्हें जानकारी मिली। अगर ठेकेदार ज्यादा फीस वसूल रहा है तो शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।

फ्रूट मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन रछपाल बब्बू और प्रधान इंद्रजीत नागरा ने मामले की जानकारी मिलने पर मीटिंग बुलाई। रेहड़ी चालकों के साथ मारपीट का विरोध किया और कहा कि धक्केशाही बर्दाश्त नहीं होगी।

प्रधान इंदरजीत नागरा ने कहा है कि ठेकेदार रुपिंदर कुमार पब्बी अगर पर्ची के अधिक पैसे लेता तो उस पर बनती कार्रवाई करवाएंगे।

खबरें और भी हैं...