जालंधर | गांव शेखेवाल के करीब वीरवार दोपहर एक स्कूटर को टिप्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार 3 लोग जख्मी हो गए। होशियारपुर का रहने वाला 18 साल का शुभम चाची रणजीत कौर व चाची के 4 साल के बेटे साहिल और एक साल की बेटी सुखमनी कौर के साथ स्कूटर पर जा रहा था।
शेखेवाल रोड पर मुड़ते समय पीछे से आ रहे टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से सभी स्कूटर से नीचे गिर गए। रणजीत कौर की गोद में पकड़ी एक साल की सुखमनी को चोट लगने से बचाव हो गया। रणजीत, शुभम और साहिल को चोटें लगी हैं। सभी को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। थाना मकसूदां के ड्यूटी अफसर कुलबीर सिंह ने बताया कि टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घायलों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।
गांव शेखेवाल रोड पर हुई घटना
हादसे में जख्मी लोगों को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।