जालंधर | लम्मा पिंड में पड़ते हरदीप नगर के रहने वाले 18 वर्षीय ननबीर सिंह पुत्र मदन सिंह की गुरबचन नगर के पास रेल ट्रैक पर ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। हालांकि युवक किस ट्रेन के नीचे आया, इसका पता नहीं चल पाया।
एएसआई रजिंदर कुमार ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे उन्हें मेमो मिली कि गुरबचन नगर के पास रेल ट्रैक पर किसी युवक का शव पड़ा है। युवक किस ट्रेन के नीचे आया, यह क्लियर नहीं हो पाया। इसलिए पुलिस ने मामला आत्महत्या का न दर्ज करते हुए सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।