अमन नगर के रहने वाले पंकज से एक लुटेरा लिफ्ट मांगने के बहाने उसकी बाइक और मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पंकज ने थाना-8 में दी शिकायत में कहा कि उक्त व्यक्ति ने उसे लिफ्ट के लिए रोका था। जब वह रुका तो उक्त व्यक्ति ने उससे मारपीट की और बुलेट मोटरसाइकिल और मोबाइल छीनकर फरार हो गया।
थाना-8 के एसएचओ नवदीप सिंह ने कहा कि पंकज घटना शुक्रवार रात की बता रहा है, मगर उसने शिकायत शनिवार दोपहर को दी है। पुलिस ने एरिया के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं, मगर फिलहाल पठानकोट चौक से लेकर दोआबा चौक तक ऐसी घटना होने के बात सामने नहीं आई है।