आम आदमी पार्टी में बिखराव होने लगा है। पार्टी के नेता लगातार दूसरी पार्टियों में एंट्री कर रहे हैं। नया नाम कैंट हलके के इंचार्ज एचएस वालिया का है। आप की टिकट पर कैंट से 26 हजार वोट हासिल करने वाले हरकृष्ण सिंह वालिया इतवार को शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो रहे हैं। एचएस वालिया ने शनिवार को बताया कि अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल उन्हें पार्टी में शामिल करने रविवार को उनके घर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, मैंने किसी भी पद या प्रतिष्ठा के लालच में अकाली दल जॉइन नहीं किया है। शिअद में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं संभालने के लिए तैयार हूं। कार डीलर और प्रॉपर्टी का काम करने वाले एचएस वालिया ने 2014 में आम आदमी पार्टी से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। उनके साथी बब्बू नीलकंठ और डॉ. अमरजीत सिंह थिंद पहले ही आप छोड़ कांग्रेस और अकाली दल में शामिल हो चुके हैं। वालिया ने बताया कि आप को मैंने एक सोच और मिशन के तौर पर जॉइन किया था। अब आप में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। ऐसे में अकाली दल से अच्छा प्लेटफॉर्म नहीं मिल सकता।
एचएस वालिया