थाना-7 की पुलिस ने दो हफ्ते पहले 14 साल की एक लड़की को ग्रीन मॉडल टाउन से अगवा करके ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि नाबालिगा के साथ जबरदस्ती की गई है। अदालत ने बूटा मंडी के सिद्धार्थ नगर के रहने वाले दीपक को जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना-7 के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि 14 साल की लड़की की फैमिली ने शिकायत दी थी कि उनकी बेटी काम से लौट रही थी तो बाइक पर आया दीपक उनकी बेटी को ग्रीन मॉडल टाउन एरिया से जान से मारने की धमकी देकर साथ बिठाकर अपने घर ले गया। यहां पर आरोपी ने उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती की थी। आरोपी ने उनकी बेटी को धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। एसएचओ ने कहा कि शिकायत मिलने पर केस दर्ज करके जांच एएसआई आशा किरण को सौंप दी गई थी। एएसआई ने रेड करके आरोपी को पकड़ लिया।
10वीं की स्टूडेंट को युवक अगवा करके ले गया मुंबई, पुलिस अरेस्ट करके लाई। संबंधित खबर पढ़ें पेज-8
नाबालिग को किया था अगवा, अदालत में पेश करके आरोपी को भेजा जेल