पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • बिजनेस वीजा का झांसा देकर कांग्रेस नेता वालिया के बेटे से ठगे Rs.4 लाख

बिजनेस वीजा का झांसा देकर कांग्रेस नेता वालिया के बेटे से ठगे Rs.4 लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडल टाउन के रहने वाले कांग्रेस नेता अरुण वालिया के रबड़ केमिकल कारोबारी बेटे सचिन वालिया को अमेरिका का बिजनेस वीजा लगवाने का झांसा देकर 4 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। जिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वह कोई और नहीं, रिश्तेदारी में उनका चाचा ही है। थाना नई बारादरी की पुलिस ने पंचकूला के सेक्टर 15 के रहने वाले आरोपी सुदर्शन वालिया के खिलाफ ठगी का केस दर्ज करके जांच शुरू की है।

अमेिरका से स्पॉन्सरशिप का दिया था भरोसा

सचिन वालिया ने पुलिस कमिश्नर पीके सिन्हा को 15 दिसंबर, 2017 को दी शिकायत में बताया था कि वह रबड़ केमिकल का बिजनेस करता है। रिश्तेदारी में उनके चाचा लगते सुदर्शन वालिया का उनके घर आना-जाना था। उसने अपने बिजनेस को लेकर आरोपी से बात की तो वह बोला कि उसकी अमेरिका में अच्छी पैठ है। वह उसका बिजनेस सेट करवा सकता है। इसके लिए अमेरिका से किसी से स्पॉन्सरशिप दिलवा कर बिजनेस वीजा लगवा देगा। आरोपी ने 15 लाख खर्चा और 4 लाख रुपए एडवांस मांगे। पिछले साल 12 अप्रैल को सचिन को कॉल आई की कि वे किसी काम से तहसील में आए हुए हैं तो 4 लाख रुपए दे जाएं। सचिन ने फैमिली फ्रेंड मोहल्ला गोबिंदगढ़ के रहने वाले सतीश मल्होत्रा की मौजूदगी में सुदर्शन वालिया को पैसे दिए थे। पैसे लेने के बाद सचिन को कहा गया था कि जल्द ही वीजा लगवाकर बाकी की रकम 11 लाख रुपए वह ले लेगा। देखते-देखते आठ महीने निकल गए, मगर वीजा नहीं लगा। पैसे मांगे तो सुदर्शन ने फोन उठाना बंद कर दिया था। सीपी ने मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी थी। जांच के सिलसिले में सुदर्शन को कई बार बुलाया गया, मगर वह नहीं आया था।

खबरें और भी हैं...