चुनाव में खड़े कुल 19 में से 14 डॉक्टर नीमा के सदस्य हैं। - भास्कर
हेल्थ रिपोर्टर | जालंधर
11 साल बाद हो रहे बोर्ड ऑफ आयुर्वेदिक एंड यूनानी सिस्टम ऑफ मेडिसिन के चुनाव में नीमा क्लीन स्वीप की तैयारी में है। चुनाव में खड़े कुल 19 में से 14 डॉक्टर नीमा के सदस्य हैं। बोर्ड के मौजूदा वाइस चेयरमैन डॉ. जगजीत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 14 में से तीन सदस्यों ने अपने नामांकन वापस लेने पर सहमति जताई है।
अब हमारे 11 सदस्य बोर्ड की सभी 11 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। यह बोर्ड आयुर्वेदिक डॉक्टरों को मान्यता प्रदान करता है। इसके कुल 11 इलेक्टड और 5 नॉमिनेटड सदस्य होते हैं। 11 के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन की आखिरी तारीख 14 मई थी। अब 28 मई को बैलेट पेपर पोस्ट होना शुरू होंगे। नीमा के स्टेट प्रधान डॉ. परविंदर बजाज ने बताया कि राज्य में कुल 11480 आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं जो वोट देने का अधिकार रखते हैं। उन्हें 28 मई को बैलेट पेपर मिलने शुरू हो जाएंगे। 29 जून तक बैलेट पेपर भरकर बोर्ड के रजिस्ट्रार को चंडीगढ़ तक पहुंचाने हैं। 30 जून को वोटों की गिनती होगी। राज्य में ज्यादातर डॉक्टर नीमा के डॉक्टर हैं। ऐसे में बोर्ड की 11 सीटों पर नीमा का कब्जा होना तय है।
11 सदस्यों पर बनी सहमति
1. डॉ. आईपीएस सेठी जालंधर
2. डॉ. मनू शर्मा पटियाला
3. डॉ. राकेश मित्तल लुधियाना
4. डॉ. मनराज सिंह जोसन अमृतसर
5. डॉ. अतुल सूद होशियारपुर
6. डॉ. रवि कांत मदान संगरूर
7. डॉ. प्रवेश कुमार शर्मा पठानकोट
8. डॉ. संजीव पाठक बठिंडा
9. डॉ. रजनीश शर्मा मोगा
10. डॉ. अनिल भारद्वाज चंडीगढ़
11. डॉ. राजीव मेहता चंडीगढ़