अलावलपुर | स्वास्थ्य विभाग पंजाब एवं सिविल सर्जन जालंधर के दिशा निर्देशों पर सीनियर मेडिकल ऑफिसर सीएचसी आदमपुर डॉ एएस दुग्गल की अगुवाई में हेल्थ टीम जिसमें एसआई सुरेंदर पाल, अमनदीप काकड़िया एवं संजीव कुमार द्वारा अलावलपुर समेत गांव जंडू सिंघा, ब्यासपिंड के छप्पड़ों में गंबूजिया नामक मछली डाली गई|
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की बीईई आसीम शर्मा ने गंबूजिया मछली के बारे में बताते हुए कहा कि गंबूजिया मछली डेंगू एवं मलेरिया के लारवे को खा जाती है। जिससे डेंगू और मलेरिया मच्छरों की पैदावार पर रोक लगाई जा सकती है| उन्होंने कहा कि खड़े पानी में मच्छर का लारवा पैदा होता है। उन्होंने गांव के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हर शुक्रवार ड्राई डे पर अपने घरों के कूलरों का पानी बदलना चाहिए और सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए अपने आस-पास पानी खड़ा नहीं रहने देना चाहिए।