पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • लघु उद्योग भारती ने रिसर्च एंड डेवलपमेंट विंग बनाया, रोजगार के ज्यादा अवसरों पर फोकस

लघु उद्योग भारती ने रिसर्च एंड डेवलपमेंट विंग बनाया, रोजगार के ज्यादा अवसरों पर फोकस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लघु उद्योग भारती कॉटेज स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री में रोजगार के साधन पैदा करने के काम पर फोकस करेगी। इसके लिए नेशनल लेवल पर रिसर्च एंड गवर्नमेंट विंग का गठन किया गया है। इसी के तहत पांच मेंबरी नेशनल लेवल की कमेटी बनाई गई है, जिसमें जालंधर से लघु उद्योग भारती पंजाब के प्रधान एडवोकेट अरविंद धूमल को शामिल किया गया है।

अरविंद कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने इंडस्ट्री की डेवलपमेंट के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इनका काफी फायदा हो रहा है और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए लघु उद्योग भारती नए विंग के माध्यम से काम करेगी। कॉटेज, मीडियम और स्मॉल इंडस्ट्री को इसका फायदा होगा। रिसर्च एंड डेवलपमेंट विंग के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

यह बैंक आयातित वस्तुओं के मुकाबले में घरेलू उद्योगों को सशक्त व प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न उत्पादों संबंधी शोध व विकास के प्रति उद्यमियों को जागरूक व सक्रिय करेगा। कमेटी में रविंदर कुमार बांसल, अजय व एमजी कुलकर्णी को शामिल किया गया है। उक्त कमेटी जनक भाटिया (नोएडा) के नेतृत्व में काम करेगी। उद्योगों के राष्ट्रव्यापी पक्ष को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर रखने के लिए विभिन्न विभागों से संबंधित 10 सब कमेटियों का भी गठन किया गया है।

खबरें और भी हैं...