केएमवी के पास पुलिस ने नशीले इंजेक्शन बरामद करके प्लंबर सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव लिद्दड़ां के रहने वाले सुनील कुमार से 30 इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी ने माना कि वह लुधियाना से इंजेक्शन लेकर सिटी में बेचता था।
थाना-8 में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पठानकोट चौक से दोआबा चौक की ओर गश्त कर रही थी कि आरोपी पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। उसे पकड़ कर चेकिंग की गई तो नशीले इंजेक्शन मिले।
30 इंजेक्शन बरामद, केस दर्ज।
250 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
जालंधर | थाना बस्ती बावा खेल पुलिस ने 250 ग्राम चरस के साथ नगिंदर यादव को गिरफ्तार किया है। एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले आरोपी को गौतम नगर से पकड़ा है। वह खेप लेकर अपने घर न्यू गौतम नगर जा रहा था। उधर, सीआईए स्टाफ पुलिस ने बस्ती शेख वासी मनोज को 5 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है।